Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: पहाड़ के दो सपूतों की प्लानिंग और सर्जिकल स्ट्राइक 29 सितंबर 2016 को देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के कई कैंप तबाह कर दिए थे। उरी अटैक के बाद देश की सेना का पाकिस्तान को सीधा जवाब था। अजित डोभाल और आर्मी चीफ बिपिन रावत ने किस तरह से इस प्लानिंग को अंजाम दिया था और किस तरह से देश की सेना के वीरों ने इस प्लान को कारगर साबित किया था, वो सब कुछ अब एक फिल्म के जरिए दिखाया जा रहा है। खास बात ये है कि इस फिल्म का नाम उरी दिया गया है। इसके पीछे एक खास वजह भी है।
आपको याद होगा कि 18 सितंबर 2016 को उरी सेक्टर में भारतीय सेना के कैप पर हमला हुआ था और इसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद देश के हर एक शख्स का दिल उबाल मार रहा था। उरी अटैक के ठीक 11 दिन बाद हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक।