पहाड़ों में जमकर बर्फबारी, पर्यटकों से गुलज़ार हुई ये 5 जगहें.. आप भी चले आइए..देखिए

अगर आप भी बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड चले आइए। यकीन मानिए मसूरी से ही आप आनंद में डूब जाएंगे।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड: Snow fall in uttarakhand visit these place
Image: Snow fall in uttarakhand visit these place

देहरादून: बर्फबारी...सर्द मौसम, सफेद चादर में ढकी खूबसूरत वादियां और सुबह की ताज़ा हवा। साथ में एक चाय की प्याली हो तो मज़ा दोगुना हो जाता है। प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए बर्फबारी किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं। यकीन मानिए लोग ऐसे खूबसूरत नज़ारे देखने के लिए स्विट्जरलैंड तक चले जाते हैं। जब उत्तराखंड में इतना सब कुछ है, तो स्विट्जरलैंड जाने की ज़रूरत ही क्या? उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी हुई है। अगर आप भी इस बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, चले आइए। ज्यादा दूर नहीं बल्कि मसूरी के आसपास के इलाकों में ही चले जाइए।
अगर आप मसूरी के आसपास घूमने का मन बना रहे हैं तो नागटिब्बा से बेहतर जगह कोई नहीं। बर्फ की सफेद चादर से ये जगह ढक गई है।
nagtibba

इसके अलावा अगर आप बर्फबारी के साथ साथ आध्यात्म डूबना चाहते हैं, तो सुरकंडा देवी चले आइए। सुरकंडा देवी मंदिर मसूरी से ज्यादा दूर नहीं है। यहां की बर्फबारी की सूचना है।
sukanda

अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं और खूबसूरत वादियों के बीच अपना वक्त बिताना चाहते हैं, तो इस वक्त नेलांग वैली आपके लिए तैयार है। नेलांग घाटी में जमकर बर्फबारी हुई है। नेलांग घाटी की ये तस्वीर देखिए।
nelong

जरा सोचिए आप बर्फीली वादी के बीच खड़े हैं, सामने बर्फबारी हो रही है और साथ ही लोग स्कीइंग का मज़ा ले रहे हैं...तो बात ही क्या होगी। जी हां हम बात कर रहे हैं औली की। बर्फीली वादियों के बीच खूबसूरत औली भी आपके स्वागत के लिए तैयार है। पर्यटकों की मौज बहार है।
auli

हर्षिल की खूबसूरती भी आप अच्छी तरह से जानते हैं। ये एक ऐसी जगह है, जहां राम तेरी गंगा मैली फिल्म की शूटिंग हुई थी। हर सर्दी में ये जगह बेपनाह खूबसूरती से सराबोर हो जाती है। एक बार फिर से ये जगह आपको बुला रही है। harshil