Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: पहाड़ों में जमकर बर्फबारी से सर्द हवाएं तेज़ हो गई हैं। पर्यटकों के लिए एक बार फिर से देवभूमि गुलज़ार हो गई है। उधर केदारनाथ धाम में निम की टीम भारी बर्फबारी के बीच भी लगातार काम कर रही है। खबर है कि केदारनाथ धाम में लगातार 5 घंटे तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी का लेटेस्ट वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं। साथ ही हम एमआईएम यानी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के उन कर्मठ लोगों को सलाम करते हैं, जो इस भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ पुनर्निमाण कार्य में जुटे हैं। इस वक्त केदारनाथ धाम में तापमान दिन में भी लगभग शून्य है। बताया जा रहा है कि आज केदारनाथ में करीब 5 घंटे तक बर्फबारी हुई है। केदारनाथ के साथ साथ बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री , औली जैसी जगहों पर जमकर बर्फबारी हुई है। इससे पहाड़ों में शीतलहर जबरदस्त तरीके से बह रही है और इसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है।