उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, 4 जिलों में बारिश और पाले से बढ़ेगी मुसीबत!

उत्तराखंड के लिए एक बार फिर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 22 से 30 दिसंबर के बीच चार जिलों में बारिश से ठंड और भी ज्यादा बढ़ेगी।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड: Rain forecast for uttarakhand
Image: Rain forecast for uttarakhand

: उत्तराखंड में बर्फबारी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से अब बारिश और पाले का अलर्ट जारी किया गया है। सीमावर्ती जिलों में पाला पड़ने से पहले ही ठंड बढ़ चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 30 दिसंबर तक उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। खास तौर पर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उधर बेड़ीनाग, डीडीहाट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, नाकोट, चंडाक, आठगांव सिलिंग जैसी जगहों पर रातभर से पाला गिर रहा है। खास बात ये है कि पाला गिरने से सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना ज्यादा हो जाती है। इसलिए आपको और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढें - उत्तराखंड की ‘दामिनी’ के गुनहगार को फांसी दो, सड़क पर उतरे गुस्साए छात्र
बर्फबारी के बाद से उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने के लिए दूर दूर से पर्यटक आ रहे हैं। दरअसल इसी महीने 11 से 13 दिसंबर के बीच उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। इसके बाद धूप खिली तो मौसम खुशगवार हो गया। इस खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए जमकर पर्यटक आ रहे हैं। उधर केदारनाथ में हो रही बर्फबारी के बीच निम की टीम लगातार काम कर रही है। ये वीडियो देखिए।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: