देहरादून में जो कुछ भी हुआ है, वो हैरान करता है। प्रेमी ने पहले प्रेमिका का गला काटा और फिर लाश के सामने जान दे दी।
-
कपिल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Double murder in dehradun
देहरादून: प्यार में धोखा मिला तो पहले उसने प्रेमिका को मौत दे दी और फिर खुद भी फांस लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर दी। जी हां ये दर्दनाक कहानी देहरादून की ही है। देहरादून के राजपुर थानाक्षेत्र के एक फ्लैट से पुलिस को दो लाशें मिली हैं। खबर है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से लव रिलेशन था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। क्षेत्राधिकारी मसूरी बीएस चौहान ने इस बारे में कुछ खास बातें बताई हैं। उनका कहना है कि फौरी पड़ताल में पता चला है कि ये प्रेमी जोड़ा था। अब सवाल ये है कि आखिर इस बड़ी घना को अंजाम क्यों दिया गया। इस बारे में भी हम आपको बता रहे हैं। खबर है कि प्रेमिका पड़ोस के रहने वाले एक युवक से मिलती-जुलती थी। एक दिन प्रेमी ने प्रेमिका को दूसरे शख्स के साथ देखा, तो वो आपा खो बैठा।
यह भी पढें - ये है वो हैवान..जिसने पहाड़ में छात्रा को जिंदा जलाया, फिर मां को फोन पर दी धमकी!
खबर है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। प्रेमी के जीजा ने कुछ दिन पहले दोनों को सामने बैठाया था और समझाया बुझाया था। इसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। मंगलवार की सुबह प्रेमी ने प्रेमिका को फ्लैट पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया और अपनी कलाई काटकर जान देने की कोशिश की। कमरे में जिस तरह से खून फैला था, उसे देखकर लगता है कि वो काफी देर तक कमरे में टहलता रहा। इसके बाद उसने टूल बॉक्स से तार निकाला और पंखे से लटककर जान दे दी। मंगलवार की रात 9 बजे के करीब फ्लैट के मालिक ने पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि वो रात साढ़े आठ बजे फ्लैट पर पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी खुला नहीं।
यह भी पढें - ऋषिकेश एम्स में भर्ती ‘दामिनी’, कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती होगी..दुआ करें
कमरे के अंदर से भी कोई आवाज़ नहीं आ रही थी। इसके बाद उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा खोला तो हैरान रह गई। युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। उसके सामने बेड पर एक युवती की लाश पड़ी थी। युवती की गर्दन धारदार हथियार से रेती गई थी। खून फर्श पर जम चुका था। पुलिस का मानना है कि ये घटना दोपहर की हो सकती है। फिलहाल इस खबर के बाद से हर कोई हैरान है। सवाल ये ही उठ रहा है कि आखिर इस बात की असल वजह क्या हो सकती है। युवक की पहचान कृष्णा निवासी नहर वाली गली, पलटन बाजार, कोतवाली और युवती की पहचान कशिश निवासी डीएल रोड के रूप में हुई है। कैनाल रोड पर आईपीएस कॉलोनी से पहले इन्फीनिटी एनक्लेव के तीसरे माले पर कृष्णा के जीजा परमवीर सिंह का फ्लैट है।