उत्तराखंड की धाकड़ छोरी, वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची..बधाई दें

उत्तराखंड की प्रियंका बॉक्सिंग में लगातार इतिहास रच रही हैं। प्रियंका ने वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में 18 पायदान पर जगह बनाई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Uttarakhand girl in top 20 in world boxing ranking
Image: Uttarakhand girl in top 20 in world boxing ranking

: देवभूमि की बेटियां हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। इसी कड़ी में ताजा नाम अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी का है, जिन्होने अपने बेहतर प्रदर्शन से विश्व में 18वीं रैंक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका अपनी बॉक्सिंग का देश-विदेश में लोहा मनवा चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी हैं, ताकि वो देश के लिए सोना जीत सकें। प्रियंका उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने वाली पहली महिला बॉक्सर हैं। प्रियंका ने दो बार एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। प्रियंका लगातार तीन साल तक 60 किग्रा भार वर्ग में नेशनल चैंपियन रही हैं। यह कारनामा उन्होंने 2014 से 2017 तक किया। इसके अलावा उन्हें 2017 में बेस्ट बॉक्सर भी चुना गया।

यह भी पढें - उत्तराखंड को बड़ी सौगात, आज से हर परिवार का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त..ऐसे उठाएं लाभ
इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबीए) की ओर से जारी महिला वर्ग की नई विश्व रैंकिंग में 60 किग्रा भार वर्ग में वह 18वें स्थान पर पहुंची हैं। प्रियंका जनवरी 2018 में दिल्ली में इंटरनेशनल ओपन इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य, जून में कजाकिस्तान में दो सीनियर इंटरनेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एक-एक कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। इन चैंपियनशिपों में स्वर्ण पदक हासिल नहीं कर सकी थी। प्रियंका ने बताया कि उनका लक्ष्य 31 दिसंबर 2018 से छह जनवरी 2019 तक कर्नाटक में राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करना है। इसके लिए वह इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम दिल्ली इंडिया कैंप में विभिन्न कोचों से प्रशिक्षण ले रही हैं। बताया कि पहली बार प्रदेश की महिला बॉक्सर ने विश्व रैंकिंग में जगह बनाई है। उनके पिता पूर्व कोतवाल विजय चौधरी भी अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। उनके पिता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र चौधरी सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।