बड़ी खबर: उत्तराखंड के खलियाटॉप में फंसे दिल्ली के 11 पर्यटक, 3 की हालत बेहद नाजुक!

एक बड़ी खबर उत्तराखंड के मुनस्यारी के खलियाटॉप से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां घूमने आए दिल्ली के करीब 11 पर्यटक फंस गए।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Delhi tourist group stuck in khaliya top munsiyari
Image: Delhi tourist group stuck in khaliya top munsiyari

बागेश्वर: पहा़ड़ दूर से खूबसूरत भले ही लगते हों लेकिन अगर आप यहां घूमने आ रहे है, तो सावधानी बरतने की काफी जरूरत है। इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर के बारे में हम आपको बता रहे हैं। खबर उत्तराखंड के मुनस्यारी से है। बताया जा रहा है कि बागेशअवर से मुनस्यारी जा रहे दिल्ली के पर्यटकों का एक दल खलियाटॉप के भैंसियाताल के आसपास फंस गया है। इस टीम में कुल मिलाकर 11 सदस्य हैं। खबर ये भी है कि टीम में मौजूद 3 सदस्यों की हालत गंभीर है। प्रशासन को इस बात की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाने की जिम्मेदारी आईटीबीपी, राजस्व टीम और स्थानीय गाइडों के कंधे पर है। बताया जा रहा है कि ये टीम रवाना हो चुकी है। इस टीम के पास वक्त भी कम है क्योंकि 11 में से 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अब आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में 26 जनवरी शुरू होगी एयर एंबुलेंस सर्विस, CM त्रिवेंद्र का बड़ा ऐलान
बताया जा रहा है कि दिल्ली से 11 पर्यटकों का एक दल घूमने के लिए खलियाटॉप से तीन किलोमीटर आगे भैंसियाताल गया था। रास्ते में ही अंधेरा हो गया और टीम के सदस्य रास्ता भटक गए। जब मुश्किल बढ़ने वगी तो टीम के एक सदस्य ने डीडीहाट के उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता को फोन किया और जंगल में फंसने की सूचना दी। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने तत्काल ही राजस्व विभाग के कर्मियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी की टीम भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गई है। उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की कोशिशें हो रही हैं। ये सभी पर्यटक गोगिना बागेश्वर से धर्मकुंड होकर नामिक के रास्ते मुनस्यारी आ रहे थे। फिलहाल टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हो गई है और देखना है कि कितनी जल्दी सभी को सुरक्षित वापस लाया जाता है।