Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में शीतलहर अपने तेवर दिखा रही है। जबरदस्त ठंड और सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं इस बीच उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली शीतलहर की चपेट में है। खासतौर पर उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यलो अलर्ट का यानी खतरे को लेकर पहले से सावधान रहें। इसका मतलब अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है। इसके अलावा मौसम विभाग पहले ही बता चुका है कि उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक कई इलाकों में बारिश और पाले से और ज्यादा मुसीबत बढ़ सकती है। खास तौर पर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, टिहरी और देहरादून जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अब उत्तराखंड में अलग अलग जगहों का न्यूनतम तापमान जानिए।