उत्तराखंड में सच साबित हुई मौसम विभाग की चेतावनी, अब 5 जिलों के लिए होगी मुश्किल!

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग की चेतावनी एकदम सही साबित हो रही है। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है लेकिन आफत से छुटकारा अभी नहीं मिलने वाला।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
उत्तराखंड: Weather forecast for uttarakhand
Image: Weather forecast for uttarakhand

देहरादून: कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे उत्तराखंड में मौसम के तेवर बदलते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम अपना रुख बदलेगा। अब ये बात सच साबित हो रही है। पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है। लेकिन बड़ी मुश्किल की बात तो ये है कि अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। अभी ठंड और सताएगी क्योंकि मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को उत्तराखंड के लगभग सभी इलाकों में बारिश होगी। चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढें - हर उत्तराखंडी से अपील, 12 साल की अनुष्का नेगी की मदद कीजिए..दुआ दीजिए
सभी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। इस बीच चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में शुक्रवार देर रात एक बजे से बर्फबारी होती रही। यमुनोत्री और रुद्रप्रयाग में बादल के साथ धुंध छाई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 36 घंटों के दौरान राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओले गिर सकते हैं। दो दिन की बारिश और बर्फबारी से सभी क्षेत्रों में ठंड बढ़ जाएगी। इसलिए आप भी सावधान रहें क्योंकि अगले दो दिन आप मौसम की मार से और भी परेशान होने वाले हैं। बर्फबारी और बारिश के बीच आम लोगों की आफत बढ़ सकती है। शीतलहर से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर लें। हो सके तो घर से कम ही बाहर निकलिए।