बड़ी खबर: उत्तराखंड में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर ही लगा यौन शोषण का आरोप

अगर ये बात सच है तो आखिर भरोसा किस पर करें ? उत्तराखंड से एक बड़ा मामला सामने आया है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
उत्तराखड: Allegation of molestation on senior police officer of uttarakhand
Image: Allegation of molestation on senior police officer of uttarakhand

हरिद्वार: खाकी का असल मकसद है अपनी वर्दी का मान-सम्मान बचाए रखना। लेकिन उत्तराखंड में जो कुछ भी हुआ है, वो पुलिस अधिकारी पर ही सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। खबर है कि हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर एक महिला कांस्टेबल ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सीओ सिटी रहे परीक्षित कुमार...जो कि पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक बन गए हैं, उन पर कांस्टेबल ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने परीक्षित कुमार को हटाकर अभिसूचना मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। एसपी सिटी ममता वोहरा के नेतृत्व में गठित टीम मामले की जांच कर रही है। अब आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है। आगे पढ़िए...

यह भी पढें - बड़ी खबर: बंद हो सकता है उत्तराखंड बोर्ड, CBSE के अधीन होंगे सारे स्कूल!
हरिद्वार के शहर क्षेत्र में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने 29 दिसंबर को तत्कालीन एसएसपी रिधिम अग्रवाल से मिल कर उन्हें आपबीती सुनाई। खबरों के मुताबिक पीड़ित ने कहा कि आरोपी सीओ ने 28 दिसंबर की शाम को उन्हें फोन कर घर से हाईवे पर बुलाया। महिला कांस्टेबल को सरकारी गाड़ी मैं बैठाने के बाद आरोपी पुलिस अधिकारी ने उनके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। पीड़ित कांस्टेबल ने विरोध किया तो आरोपी सीओ ने उसे धमकाया और कुछ दूरी पर उन्हें गाड़ी से उतार कर चले गए। तत्कालीन एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने महिला कांस्टेबल के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए, मामले की जांच के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि गंभीर आरोप के चलते सीओ सिटी परीक्षित कुमार को हरिद्वार से हटाकर अभिसूचना मुख्यालय में संबद्ध कर दिया गया है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा सके।