उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से बड़ी आफत, अगले 24 घंटे 5 जिलों के लिए चेतावनी!

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद से ठंड का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ गया है। अगले 24 घंटे कुछ जिलों को सावधान रहने की जरूरत है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
उत्तराखंड: Rain snowfall forecast for uttarakhand
Image: Rain snowfall forecast for uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है तो वहीं कई इलाकों का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। भारी बर्फबारी की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। बर्फ गिरने की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद है। हाईवे बंद होने की वजह से दो दर्जन से ज्यादा गांवों की आवाजाही ठप हो गई है। प्रशासन ने हाईवे से बर्फ हटाकर रास्ता खोलने के निर्देश दिए हैं। मसूरी के पास धनोल्टी और सुरकंडा में भी खूब बर्फ गिरी है। मसूरी में जमकर बारिश हुई है, बारिश के बाद यहां पर भी बर्फबारी होने के आसार बनते दिख रहे हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ-साथ दूसरे हिमालयी इलाकों में भी खूब बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी में गंगा और यमुना घाटी के इलाके बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड में दो सिर वाले बच्चे ने जन्म लिया, 15 मिनट बाद चला गया
फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली, लार्ड कर्जन रोड, क्वांरीपास, पितृधार, वेदनी कुंड, नंदा घुंघटी, हेमकुंड के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। चमोली जिले में कर्णप्रयाग, लंगासू, गौचर, आदिबदरी, सिमली, नारायणबगड़, गैरसैंण समेत पिंडर घाटी में बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हिमालयी क्षेत्र के गांव वाण, पिनाऊं, हिमनी सहित अन्य गांवों में बर्फबारी का सिलसिला बना रहा। घाट विकासखंड के रामणी गांव, जोशीमठ क्षेत्र के डुमक, कलगोठ और तपोवन, निजमूला घाटी के पाणा, ईराणी व झींझी क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई। औली में हुई बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटों में पहाड़ के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में अगले 3 दिन कहर बरपाएगा मौसम, 5 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट!
एक बार फिर से चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बाकी जगह मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पहाड़ों में लोग बारिश औऱ बर्फबारी से परेशान हैं तो वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

चोपता

Posted by Ruchi Rawat on Sunday, January 6, 2019