Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
: 26 जनवरी को हर कोई राजपथ पर होने वाली परेड जरूर देखता है। अगर आप उत्तराखंड से हैं, तो आपके लिए भी गणतंत्र का ये पर्व और भी गौरवशाली साबित होगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड की संस्कृति की झलक राजपथ पर देखने को मिलेगी। गणतंत्र दिवस परेड-2019 में उत्तराखंड को अपनी झांकी प्रदर्शित करने का मौका मिला है। उत्तराखंड झांकी के माध्यम से महात्मा गांधी का अनाशक्ति दर्शन पूरे देश के सामने प्रदर्शित करेगा। केंद्र की तरफ से उत्तराखंड की झांकी को हरी झंडी मिल गई है, इसके साथ ही झांकी के प्रदर्शन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उत्तराखंड अपनी झांकी में कौसानी के ‘अनाशक्ति आश्रम’ को प्रदर्शित करेगा। अब आपको बताते हैं कि आखिर इस बार इसे झांकी में दिखाने का फैसला क्यों किया गया है।