Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: देशभर में खाकी की कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन कभी-कभी खाकी की वो कहानियां भी सामने आती हैं, जो हमें मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सेल्यूट करने को मजबूर कर देती हैं। ऐसी ही एक पुलिसकर्मी हैं कल्पना गहलौत, जो कि हरिद्वार की ट्रैफिक पुलिस का हिस्सा हैं। चिलचिलाती गर्मी हो या फिर कड़ाके की ठंड...कल्पना हमेशा अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करती नजर आती हैं। काम को लेकर कल्पना की इसी इमानदारी से प्रभावित हो एसएसपी हरिद्वार जन्मेजय खंडूरी ने इस महिला कांस्टेबल को सेल्यूट करने के साथ ही नगद इनाम देकर सम्मानित किया। दरअसल एसएसपी जन्मेजय खंडूरी शहर के भ्रमण के लिए निकले थे। इसी दौरान शंकराचार्य चौक पर कल्पना को मुस्तैदी से ट्रैफिक संभालते देखा। कल्पना के काम से प्रभावित हो एसएसपी ने उन्हें ना सिर्फ सेल्यूट किया, बल्कि नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
जनपद हरिद्वार के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण कर कुशलता से यातायात ड्यूटी करने...
Posted by Haridwar Police on Wednesday, January 2, 2019