उत्तराखंड के लिए एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 4 जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
-
Komal
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Snowfall and rain forecast in uttarakhand
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम राहत देने का काम नहीं रहा। लगातार बढ़ती ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर से 4 जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि ये राहत ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली। मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है, जिससे मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। बताया गया है कि आने वाले 24 घंटे इन जिलों के लोगों के लिए मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में भी जबरदस्त ठंड बढ़ेगी। बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत देने का काम किया है। हालांकि अब भी कई इलाकों में बर्फ जमी है।
यह भी पढें - उत्तराखंड में बर्फबारी से बुरा हाल, करीब 108 गांवों का संपर्क टूटा
पाला गिरने की वजह से रास्ते फिसलनभरे हो गए हैं, जिन पर चलना मुश्किलभरा है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिल रही है। सभी जिलों के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है।पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और मसूरी में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। हालांकि देहरादून, हरिद्वार, रामनगर और ऊधमसिंहनगर जैसे इलाकों में कोहरे का कहर अब भी देखने को मिल रहा है। खिली धूप ने दिन में ठंड से राहत दी है, लेकिन सुबह और शाम ठंड का सितम बरकरार है। खिली धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि पिथौरागढ़ और मुक्तेश्वर में अब भी टेंपरेचर माइनस में है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम बर्फ की चादर ओढ़ हुए हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड बढ़ेगी।