बर्फबारी देखने का मन है तो 22 जनवरी को उत्तराखंड के मसूरी और चकराता चले आइए...मौसम विभाग ने अच्छी बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।
-
कोमल
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Weather and snow forecast uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं आने वाले हफ्ते में पहाड़ी इलाकों में खूब बर्फबारी होगी। जी हां मौसम विभाग द्वारा इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को धनौल्टी और चकराता के साथ-साथ मसूरी में खूब बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि जल्द ही मजबूत पश्चिमी विक्षोभ इन इलाकों से गुजरेगा, जिसका असर मौसम में आए बदलाव के तौर पर दिखाई देगा। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरेगी। यानी उ्तराखंड के कुछ और जिलों के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। इस बारे में भी आपको बताते हैं।
यह भी पढें - पलायन से लड़ीं जोशीमठ की महिलाएं, अब सालाना कमाई 12 लाख..PM मोदी ने की तारीफ
बताया जा रहा है कि टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर राज्य के पर्वतीय जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर गुरुवार को भी दिखाई दिया। आने वाले 24 घंटों में चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि देहरादून में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को मसूरी, चकराता, धनौल्टी और नई टिहरी में बर्फबारी की संभावना जताई है।