मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। 5 जिलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है।
-
आदिशा
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Rain and snowfall in uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम के तेवर अचानक बदल गए हैं। जगह जगह बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। चार धाम में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, निचले स्थानों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को मौसम का मिजाज और भी ज्यादा खराब हो सकता है। ऐसे में पांच जिलों को खासतौर पर चेतावनी दी गई है और यहां स्कूल भी बंद करवा लिए गए हैं। देहरादून, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। केदारनाथ में सुबह से लगभग एक फीट बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी की वजह से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। केदारनाथ में मौजूद करीब चार सौ कामगार दिन भर अपने टेंटों में ही कैद रहे। उधर उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी और दयारा बुग्याल में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
यह भी पढें - उत्तराखंड: 5 जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी का अलर्ट, अगले 48 घंटे सावधान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल पौड़ी और ऊधमसिंहनगर में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो गया है। ये स्थिति करीब 1 हफ्ते तक बनी रह सकती है। ओलावृष्टि की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार के डीएम दीपक रावत ने 22 जनवरी को कक्षा 1 से 12 तक के जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। लोगों से ओलावृष्टि की स्थिति में घरों में ही रहने की अपील भी की है। फिलहाल 5 जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है। इसलिए आप भी सावधान रहें।