Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी एकदम सही साबित हुई है। जगह जगह बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। उधर पर्यटकों के लिए अच्छी खबर ये है कि धनोल्टी में जमकर बर्फबारी हुई है। इससे होटल मालिकों के चेहरे खिल गए हैं। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में धनोल्टी का रूख कर रहे हैं। आपको बता दें कि धनोल्टी टूरिस्ट प्लेस है और मसूरी से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस बार यहां सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे वादियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। हम आपको धनोल्टी के कुछ वीडियो भी दिखा रहे हैं, जिससे आपको अंदाजा होगा कि इस वक्त यहां मौसम कैसा है। मौसम विभाग ने कल ही ही उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया था। इस वक्त उत्तराखंड के 5 जिलों में जमकर बर्फबारी की खबर है।
आइए अब आपको धनोल्टी का पहला वीडियो दिखाते हैं। बीती रात बर्फबारी के बाद से यहां ठंडक में इज़ाफा हुआ है। हालांकि पर्यटकों के लिए ये जगह स्वर्ग बन गई है। इसके बाद दूसरा वीडियो भी देखिए।