Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
बागेश्वर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बागेश्वर में हंस जलधारा परियोजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने 65 करोड़ की लागत वाली 36 दूसरी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। हंस जलधारा परियोजना का उद्देश्य घर-घर स्वच्छ पानी की आपूर्ति करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन की तरफ से उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जो की सराहनीय है। हंस फाउंडेशन की तरफ से वर्तमान में लगभग 5 सौ करोड़ की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें से लगभग 197 करोड़ की परियोजना पूर्ण की जा चुकी है, दूसरी परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बागेश्वर में अटल आयुष्मान योजना का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी महीने के अंत तक राज्य के लगभग 23 लाख परिवारों के पास गोल्डन कार्ड होगा। मई महीने के अंत तक 1 करोड़ 08 लाख लोगों को गोल्डन कार्ड दे दिए जाएंगे।
बागेश्वर के गरुड़ में हंस फाउंडेशन द्वारा निर्मित ₹1.31करोड़ लागत की हंस जलधारा परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से 4...
Posted by Trivendra Singh Rawat on Sunday, January 27, 2019