Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बीच पर्यटकों के पहाड़ों में फंसे होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला त्यूणी का है, जहां चकराता घूमने आए 4 पर्यटक पिछले 7 दिनों से लोखंडी के पास फंसे हुए हैं। इन पर्यटकों में एक युवती भी शामिल है। पर्यटकों की कार भी बर्फ में धंसी है। परेशान पर्यटकों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पर्यटकों के लोखंडी के पास फंसे होने की सूचना मिलने पर एसडीएम ने चकराता के तहसीलदार को बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित रास्ते से बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये चारों पर्यटक 8 दिन पहले दिल्ली से चकराता घूमने आए थे। रविवार को सभी लोखंडी के पास होटल में रुके इसी दौरान भारी बर्फबारी शुरू हो गई जिस वजह से उनकी कार चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर फंस गई। बर्फबारी होने से बंद पड़े चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे का जाड़ी से लेकर लोखंडी व कोटी-कनासर के बीच दूर-दूर कोई अता-पता नहीं है।