उत्तराखंड: सच साबित हुई मौसम विभाग की चेतावनी, बर्फबारी शुरू..5 जिलों के लिए अलर्ट

तीन दिन की राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Rain and snowfall in uttarakhand
Image: Rain and snowfall in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में पल-पल बदलते मौसम ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। तीन दिन की राहत के बाद एक बार फिर आसमान में बादल घिर आए हैं। देहरादून में सुबह से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई है, जिसके बाद ठिठुरन बढ़ गई है। केदारनाथ धाम और रुद्रप्रयाग समेत पर्वतीय इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं, मौसम विभाग ने यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। चमोली जिले में बर्फबारी शुरू हो गई है। देर रात यहां बारिश हुई थी, जिसके बाद रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। सड़कों पर भी बर्फ जमी है, जिस वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। बारिश-बर्फबारी की वजह से लोगों की जिंदगी थम सी गई है, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बारिश होने की संभावना जताई है। पांच जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।

यह भी पढें - उत्तराखंड: बाराकोट में भीषण हादसे के बाद पसरा मातम, 9 लोगों की चिताएं एक साथ जलीं
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दिनभर बादल छाए रहने और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी, हालांकि रात का तापमान सामान्य बना रहेगा। मौसम में आए इस बदलाव की वजह...राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का एक बार फिर सक्रिय होना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज धनोल्टी, चकराता और मसूरी समेत पर्वतीय इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी हो सकती है। ज्याद ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिस वजह से लोग परेशान हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम माइनस 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी की वजह से पर्वतीय इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। सड़कों पर बर्फ जमी होने की वजह से हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ों पर सफर के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।