Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में लोगों को मौसम के तीखे तेवर झेलने पड़ेंगे। फिलहाल मौसम में आए बदलाव से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 5 फरवरी से उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश और बर्फबारी होने का रेड अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर 6 और 7 फरवरी को उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी होगी, ऐसे में लोगों को संभल कर रहने की जरूरत है। गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में दो हजार मीटर से ज्यादा वाले स्थानों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते विभाग ने लोगों को पहाड़ी इलाकों में सफर से बचने की सलाह दी है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की वजह से फिलहाल बारिश-बर्फबारी से राहत नहीं मिलने वाली। पांच फरवरी से मौसम के तीखे तेवर फिर से झेलने पड़ेंगे। खासतौर पर 6 औऱ 7 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।