उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी, 5 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। आप भी संभलकर रहिए।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Met dept forecast for uttarakhand
Image: Met dept forecast for uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। अभी ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ेगा, जिससे ठंड और गलन बढ़ेगी। आप भी संभल कर रहिए...घना कोहरा होने पर हादसे की आशंका बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने 6 और 7 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। 7 फरवरी को मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और अल्मोड़ा के ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही हिमस्खलन का खतरा भी बढ़ रहा है। पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटे के भीतर हिमस्खलन हो सकता है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में 5 फरवरी से भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..6 जिलों के लोग सावधान!
मौसम विभाग ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी पिथौरागढ़ में सभी विभागों को सचेत रहने को कहा है। विभाग ने लोगों को भी ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में सफर ना करने की सलाह दी है। हिमस्खलन की वजह से बिजली, पेयजल व्यवस्था ठप होने के साथ ही रास्ते बंद हो सकते हैं, ऐसे में संभल कर रहने की जरूरत है।ऐसे में वाहनचालकों को विशेष तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। नैनीताल के मैदानी इलाकों के साथ ही ऊधमसिंहनगर, देहरादून और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहेगा। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे। रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के साथ-साथ पौड़ी के निचले इलाकों में पाले की मात्रा बढ़ सकती है। 5 फरवरी के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी।