Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से आपदा जैसे हालात बन रहे हैं। प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश जारी है। लेकिन अब एक रिपोर्ट सभी की चिंता बढ़ा सकती है। भास्कर में छपी खबर के मुताबिक स्काईमेट ने उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में बादल फटने की आशंका जताई है। स्काईमेट निज़ी वेबसाइट है, जो मौसम का पूर्वामुमान देती है। इसके मुताबिक बादल फटने से उत्तराखंड में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, ऐसे में आप संभलकर रहिए। जितना संभव हो पहाड़ी इलाकों की यात्रा टाल दीजिए, क्योंकि पहाड़ों के सफर के लिए ये वक्त मुफीद नहीं है। उत्तराखंड में मौसम तेजी से रूख बदल रहा है। गुरुवार को उत्तराखंड के तराई वाले इलाकों में भारी बारिश हुई, जबकि पहाड़ी इलाकों में हिमपात हुआ है। शुक्रवार को भी ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने पल-पल बदल रहे मौसम को देखते हुए उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है।