उत्तराखंड के एक गांव में शादी की दावत का खाना खाकर 120 लोग बीमार पड़ गए। फूड प्वाइजनिंग की वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई।
-
कोमल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: people admitted in hospital after having food in uttarakhand
उधमसिंह नगर: शादी की दावत खाना लोगों को भारी पड़ गया। दावत का खाना खाकर 120 से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ गई, उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन लोगों की तबियत बिगड़ी है उनमें सभी पुरुष हैं। दरअसल महिलाएं दावत का खाना खातीं, इससे पहले ही पुरुषों की तबियत खराब होने लगी, जिस वजह से महिलाओं ने खाना नहीं खाया। घटना के बाद दावत के आयोजक डरे हुए हैं, पुलिस केस के डर से वो इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से बचते रहे। एक वेबसाइट के मुताबिक ये घटना उधमसिंहनगर के जसपुर के गांव भगवंतपुर की है जहां शादी से पहले दी जाने वाली दावत (मंढे की दावत) का आयोजन किया गया था। परिवार के रिश्तेदार और आस-पास के ग्रामीण दावत खाने गांव आए हुए थे। दावत में उड़द की दाल और चावल बना था, जिसे खाते ही ग्रामीणों को उल्टी दस्त शुरू हो गए।
यह भी पढें - उत्तराखंड में चार जवानों की खुदकुशी, एक साथ हुए थे पुलिस में भर्ती
हालत बिगड़ने के बाद 120 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ग्रामीणों को इलाज के लिए काशीपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने फूड प्वाइजनिंग की वजह से ग्रामीणों की तबियत बिगड़ने की बात कही है। डॉक्टर्स ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोग अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए उसमें कीटनाशक डाल देते हैं। उड़द और चावल में भी कीटनाशक डाला गया होगा, खाना बनाते वक्त इसे ढंग से धोया नहीं गया होगा जिस वजह से लोग बीमार हो गए। मंढे की दावत के आयोजक इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। गनीमत रही कि महिलाओं ने ये खाना नहीं खाया, वरना बीमार पड़ने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता था। बीमार लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।