Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में उत्तराखंड ने अपने दो सपूतों को खो दिया है। सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर परिजन गर्व महसूस कर रहे हैं, लेकिन साथ ही उन्हें अपनों के चले जाने का भी गम है। ये जवान अपने घर पर जल्द वापस लौटने का वादा कर ड्यूटी पर गए थे, लेकिन वापस ना लौट सके...शहीदों के घर में कोहराम मचा है। परिजन और बच्चे बिलख रहे हैं, ये देख कर हर ग्रामीण की आंख नम है। हर कोई बस यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर कब तक जवानों को यूं ही अपनी शहादत देनी पड़ेगी, क्या उनकी जिंदगी की कोई कीमत नहीं। लोगों में गुस्सा है, परिजन अपनों के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। उत्तराखंड का एक और लाल पुलवामा में शहीद हो गया। शहीद जवान मोहन लाल रतूड़ी जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के बनकोट गांव के जांबाज जवान मोहन लाल रतूड़ी की शहादत से पहाड़ सन्न है।