पहाड़ के जनरल ने कर दिखाया बेमिसाल काम, अब सेना में भर्ती होंगी जांबाज बेटियां

थलसेना की तरफ से सेना पुलिस में पहली बार महिलाओं की भर्ती की जा रही है। सेना का हिस्सा बनने का सपना देखने वाली युवतियों के लिए ये शानदार मौका है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
जनरल बिपिन रावत: women will join in indian army
Image: women will join in indian army

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि भी है, यहां के युवा सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। अब यहां की लड़कियां भी सेना का हिस्सा बनने का अपना सपना पूरा कर सकेंगी। पहाड़ की बेटियों के लिए ये शानदार मौका है। दरअसल भारतीय थलसेना की तरफ से सेना पुलिस में बतौर सैनिक महिलाओं की भर्ती की जाएगी। थलसेना के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है। महिलाओं की सेना में भर्ती के लिए थलसेना की तरफ से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इस शानदार पहल का पूरा श्रेय पहाड़ के सपूत जनरल बिपिन रावत को जाता है। क्योंकि थलसेना अध्यक्ष का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने ही सेना में महिलाओं की भर्ती का प्रस्ताव रखा था, जिसे रक्षा मंत्रालय की तरफ से मंजूरी मिल गई है। आइए इस बारे में आपको कुछ खास बातें बता देते हैं।

यह भी पढें - Video: एक पहाड़ी ऐसा भी..देखिए कर्नल अजय कोठियाल पर बनी एक खूबसूरत कहानी
सेना की तरफ से महिलाओं के लिए जनरल ड्यूटी में सैनिक के तौर पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 25 अप्रैल, 2019 को जारी किया जाएगा। चलिए अब आपको बताते हैं कि भर्ती प्रक्रिया में कौन लोग हिस्सा ले सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया था कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। आवेदन की आखिरी तिथि 8 जून 2019 है। अभ्यर्थियों को पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा जिसके बाद फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 100 पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए आयु सीमा कम से कम साढ़े 17 साल और अधिकतम 21 साल रखी गई है। आवेदक का दसवीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही हर विषय में 33-33 फीसदी या कुल मिलाकर 45 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं पास हो या समकक्ष शिक्षा हासिल की हो। भर्ती संबंधी ज्यादा जानकारी भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से हासिल की जा सकती है।