Video: भक्तों के लिए खुले बाबा केदानाथ के कपाट...देखिए केदारपुरी का भव्य वीडियो

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ के कपाट आज शुभ मुहूर्त में ठीक 5 बजकर 35 मिनट पर भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। देखिए वीडियो
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Kedarnath kapat open for pilgrims
Image: Kedarnath kapat open for pilgrims

: अब आने वाले छह महीनों तक बाबा केदारनाथ की पूजा केदारपुरी में होगी। इस बार केदारनगरी वास्तव में अलौकिक लग रही है। हर साल 6 महीने के लिए बाबा केदार के दर्शनों के लिए देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इस बार भी कपाट खुलने के मौके पर 5 हजार से अधिक श्रद्धालु शुभ अवसर के साक्षी बने। सुबह चार बजे से ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां मंदिर समिति द्वारा शुरू कर दी गई थी। केदारनाथ की उत्सव डोली को मुख्य पुजारी द्वारा भोग लगाया गया और नित्य पूजाएं की गई। इसके बाद इस डोली को सजाया गया। रावल भीमाशंकर लिंग, वेदपाठियों, पुजारियों, हक हकूकधारियों की मौजूदगी में वैदिक मन्त्रोचार के बीच कपाट खोले गए। इसके बाद डोली को अंदर मंदिर में प्रवेश करवाया गया। पहले पुजारियों और वेदपाठियों ने गर्भगृह में साफ सफाई की और फिर भोग लगाया गया। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढें - जय बाबा केदारनाथ: इस बार बर्फीले रास्ते से होकर गुजरेंगे श्रद्धालु
उसके बाद मंदिर के अंदर बाबा भोलेनाथ की पूजा की गई और फिर ठीक 6 बजे मुख्य कपाट भक्तों के दर्शनाथ खोल दिए गए।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: