केदारनाथ में श्रद्धालुओं का 'बर्फीला' स्वागत..बर्फबारी से झूम उठे हजारों भक्त..देखिए तस्वीरें

केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद धाम में पहली बार बर्फबारी हुई, लेकिन बर्फ और कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं का हौसला डिगा नहीं पाई।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
उत्तराखंड: snowfall in kedarnath temple
Image: snowfall in kedarnath temple

रुद्रप्रयाग: भगवान भोलेनाथ के धाम केदारनाथ में शनिवार को फिर बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम के साथ ही, आस-पास के इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बारिश-बर्फबारी ने ठंड बढ़ाई है, लेकिन इसके बावजूद यहां आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। केदारघाटी में बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है, पर यहां आने वाले लोग इसे भी भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मान बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। लगातार हो रही बर्फबारी के बीच भी लोग बाबा के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में मौजूद हैं। केदारपुरी सहित आसपास की पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर फैल गई है, तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को केदारनाथ धाम में चारधाम यात्रा के दौरान पहली बार बर्फबारी हुई, इसके बावजूद भक्त मंदिर परिसर में बाबा के दर्शन का इंतजार करते दिखे। आगे देखिए तस्वीरें

  • श्रद्धालुओं का हुआ 'बर्फीला' स्वागत

    snowfall in kedarnath temple
    Pic: 1/ 4
    Image: snowfall in kedarnath temple

    इस वक्त धाम में 4 से 5 हजार श्रद्धालु मौजूद हैं। बर्फबारी के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षा कारणों से पैदल मार्ग पर सुरक्षित जगहों पर रोक दिया गया है।

  • बर्फबारी से झूम उठे हजारों भक्त

    snowfall in kedarnath temple
    Pic: 2/ 4
    Image: snowfall in kedarnath temple

    इस वक्त श्रद्धालु केदारनाथ धाम में मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। यहां आप तस्वीरों में देख सकते हैं केदारघाटी किस तरह बर्फ की सफेद चादर में लिपटी हुई है।

  • ये किसी सौगात से कम नहीं

    snowfall in kedarnath temple
    Pic: 3/ 4
    Image: snowfall in kedarnath temple

    जो श्रद्धालु पहली बार बर्फबारी देख रहे हैं उनके लिए ये किसी सौगात से कम नहीं। वो बाबा के दर्शनो क साथ ही बर्फबारी का भी आनंद ले रहे हैं। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम में दिसंबर महीने से लगातार बर्फबारी हो रही है।

  • धाम में 5 से 10 फीट तक बर्फ

    snowfall in kedarnath temple
    Pic: 4/ 4
    Image: snowfall in kedarnath temple

    अब भी धाम में 5 से 10 फीट तक बर्फ जमी हुई है। बर्फबारी की वजह से यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पैदल रास्तों के साथ ही आस-पास के इलाकों से बर्फ को हटाने का काम लगातार जारी है।