उत्तराखंड की लुटेरी दुल्हन..फेसबुक पर लड़का फंसाया, शादी के बाद सब कुछ लूटकर फरार

उत्तराखंड में शादी के बाद युवक के साथ कुछ ऐसा हुआ कि अब उसे थाने के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, क्षेत्र के कई युवक इस हसीन फरेब के शिकार हो चुके हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
उत्तराखंड: FRAUD BRIDE IN UTTARAKHAND
Image: FRAUD BRIDE IN UTTARAKHAND

उधमसिंह नगर: वो बेहद खूबसूरत थी...और बातें तो ऐसे करती थी जैसे शब्दों में चाशनी घुली हो...लड़के ने व्हॉट्सएप पर फोटो देखी और पहली नजर में ही युवती को दिल दे बैठा...दिल क्या दिया समझ लो पूरी जिंदगी ही दे दी...तय कर लिया कि ब्याह तो इसी से करूंगा...दूसरी तरफ से भी शादी की रजामंदी मिल गई और साल 6 सितंबर 2018 को दोनों की शादी भी हो गई। पर असली खेल शादी के बाद शुरू हुआ जब घर में झगड़े होने लगे, और एक दिन पता चला कि नई नवेली दुल्हन घर में रखी नकदी और सारे जेवर लेकर फरार हो गई है। अब क्या कहें...किसे कहें...थक हार कर दूल्हे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला ऊधमसिंहनगर इलाके का है जहां काशीपुर में युवती ने सोशल साइट के जरिए युवक को अपने जाल में फांसा और शादी के बाद नकदी और जेवर लेकर चंपत हो गई। पता चला है कि लुटेरी दुल्हन के गैंग ने इलाके के आधा दर्जन युवकों को अपना शिकार बनाया है। पीड़ित युवक चंचल ने अपनी तहरीर में बताया कि जब उसने लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू की तो उसे जो पता चला उसे सुन युवक के होश उड़ गए। आगे पढ़िए

यह भी पढें - पहाड़ का लड़का आखिर कैसे बन गया इतना बड़ा डॉन? इससे कांपने लगे थे लोग
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवती ने इसी तरह शादी रचा एक और युवक को लूटा है। यही नहीं रहटा, रामनगर और पंजाब के युवक भी इसी तरह जालसाजी का शिकार हुए। ऊधमसिंहनगर क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन का गैंग सक्रिय है जो कि दर्जनों युवकों को अपना शिकार बना चुका है। अब ये गैंग लड़कों को फांसने के लिए सोशल साइट्स का इस्तेमाल करता है, व्हॉट्सएप और फेसबुक पर लड़कियां लड़कों से दोस्ती करती हैं और फिर शादी के बाद घर में रखी नकदी-जेवर लूटकर फरार हो जाती हैं। पीड़ितों ने बताया कि लुटेरी दुल्हन जिस भी युवक से शादी करती है, वहां 3 से 4 महीने तक रहती हैं। यही नहीं कई मामलों में तो युवकों को जेल भेजने की धमकी देकर उनसे रुपए भी ऐंठे गए हैं। एक के बाद एक इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तहरीर दर्ज कर ली है, लुटेरी दुल्हन की तलाश जारी है। आप भी संभलकर रहें...सोशल नेटवर्किग साइट्स के फायदे हैं तो नुकसान भी..बदलते वक्त के साथ ठग भी हाइटेक हो रहे हैं, ऐसे में केवल फोटो देखकर किसी के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लेना बड़ी बेवकूफी है...खुद भी सतर्क रहें साथ ही अपने जानने वालों को भी सावधान रहने को कहें।