उत्तराखंड: बैंक कैशियर ने की होटल में आत्महत्या, अब दो महीने के बेटे को कौन पालेगा?

उत्तराखंड में बैंक कैशियर ने होटल के कमरे में खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली...खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
उत्तराखंड: bank cashier suicide in uttarakhand
Image: bank cashier suicide in uttarakhand

उधमसिंह नगर: आखिर क्या वजह थी कि बैंक कैशियर ने खुद को कमरे में बंद करके गोली मार दी ? उत्तराखंड में हुए इस सुसाइड कांड के बाद हर कोई हैरान है। काशीपुर में बैंक कैशियर तेजपाल सिंह ने होटल के कमरे में खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली, पुलिस ने उसका लहूलुहान शव होटल के कमरे से बरामद किया। घटना जसपुर रोड की है, जहां मंडी पुलिस चौकी के पास एक होटल में बैंक के कैशियर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। होटल वालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। तीन साल पहले ही तेजपाल की शादी अमरोहा की रहने वाली करिश्मा से हुई थी, हाल ही में तेजपाल के घर बेटे का जन्म हुआ था। तेजपाल सिंह शरीफनगर ठाकुरद्वारा स्थित प्रथमा बैंक में कैशियर था। शनिवार-रविवार को बैंक बंद था, सोमवार को वो सुबह पौने 10 बजे बैंक जाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन बैंक पहुंचा नहीं। आगे पढ़िए पूरी खबर...

यह भी पढें - उत्तराखंड की लुटेरी दुल्हन..फेसबुक पर लड़का फंसाया, शादी के बाद सब कुछ लूटकर फरार
तेजपाल बैंक नहीं आया तो शाम को 5 बजे बैंक मैनेजर तेजपाल के घर पहुंचा, उसने परिजनों को बताया कि तेजपाल बैंक नहीं आया है। इसके बाद तेजपाल के पिता ने उसे कई बार फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उन्हें अनहोनी की आशंका हो गई थी, तभी उन्हें वो मनहूस खबर भी मिल गई जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया...पता चला कि तेजपाल की लाश पैराडाइज होटल के कमरा नंबर 101 में मिली है। तेजपाल ने 315 बोर के तमंचे से दिल पर गोली मारकर आत्महत्या की हुई थी और वह मुंह के बल गिरा हुआ था। पुलिस ने लाश के पास से तमंचा भी बरामद किया है। जांच में पता चला कि तेजपाल ने सुबह सवा 10 बजे कमरा बुक कराया था, उसके बाद वो कहीं चला गया। बाद में दोपहर सवा तीन बजे वो वापस होटल आया, अपना कमरा बंद किया और खुद को गोली मार ली। सबसे पहले पुलिस के एक सिपाही ने तेजपाल की लाश देखी थी, उसका कमरा खुला हुआ था..तेजपाल ने खुदकुशी क्यों की इस बारे में पता नहीं चल पाया है, पुलिस की जांच जारी है, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।