Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड से एक दुखद खबर आ रही है। चमोली जिले के पीपलकोटी का लाल प्रमोद एक मिशन पर शहीद हो गया। अरुणाचल प्रदेश में तैनात पायनियर प्रमोद कुमार का चमोली के बिरही अलकनंदा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने नम आंखों से अपने सपूत को श्रद्धांजलि दी। बताया जा रहा है कि 40 साल के प्रमोद कुमार एक मिशन के दौरान शहीद हो गये थे। परिवार को फोन पर उनकी शहादत की सूचना दी गई, तो मा-पिता की आंखों में आंसू भर गए। शहीद प्रमोद कुमार अपने परिवार के इकलौते शख्स थे. जो कमाई कर रहे थे और उनकी तनख्वाह से ही परिवार का पेट पलता था। गजब के जीवट होते हैं ऐसे जवान, जो अपने हालातों को दूर रखकर देशसेवा के मिशन पर चल पड़ते हैं। परिवार में माता, पत्नी और तीन बच्चे हैं…जो पढ़ाई कर रहे हैं।