Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: कहने को पिथौरागढ़ छोटा पहाड़ी जिला है, पर यहां के होनहार बच्चे खेल और दूसरे क्षेत्रों में छाए हुए हैं। पर्वतारोहण हो या फिर दूसरी खेल गतिविधियां पिथौरागढ़ के बच्चे हमेशा अव्वल रहे हैं। इन होनहार खिलाड़ियों की फेहरिस्त में अब बॉक्सर बृजेश टम्टा, मोनिका मेहता और निवेदिता कार्की का नाम भी शामिल हो गया है। इन तीनों बॉक्सर बच्चों का चयन खेलो इंडिया योजना के तहत हुआ है। पहाड़ी क्षेत्र जहां कि संसाधनों का अभाव है, वहां के तीन बच्चों का खेलो इंडिया योजना में चुना जाना एक बड़ी उपलब्धि है। अब इन बच्चों को ट्रेनिंग के लिए राष्ट्रीय खेल अकादमी रोहतक में जाने का मौका मिलेगा। रोहतक में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मौजूद हैं। ऐसे में इन बच्चों को अपना खेल निखारने का अवसर मिलेगा। इन तीनों खिलाड़ियों को साल 2020 में टोकियो और 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भेजने के उद्देश्य से ट्रेनिंग दी जाएगी।