Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जल्द ही उनका ये सपना पूरा होने वाला है। जैसा की प्रदेश सरकार ने वादा किया था कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही अलग-अलग विभागों के खाली पदों को भरने की कवायद शुरू हो जाएगी। ऐसा ही हो भी रहा है, दूसरे विभागों के खाली पदों को जल्द भरने के साथ ही, सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशालय समेत राज्य के पांच सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और दूसरे कर्मचारियों के पद भरने का भी ऐलान कर दिया है। भर्ती में हिस्सा लेने वाले निर्धन वर्ग के युवाओं को सभी नियुक्तियों में 10 फीसद आरक्षण व्यवस्था का भी लाभ मिलेगा। चलिए अब आपको बताते हैं कि किन-किन कॉलेजों में भर्तियां खुलने वाली हैं। दून यूनिवर्सिटी और श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में फैकल्टी और स्टाफ के सभी पद भरे जाने हैं, दूसरे विश्वविद्यालयों के खाली पद भी भरे जाएंगे। उच्च निदेशालय में भी लेखाकर, क्लर्क और दूसरे कर्मचारियों के 186 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आगे पढ़िए