Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: उत्तराखंड का सौभाग्य है कि यहां के वीरों को देश की सुरक्षा का दायित्व मिला है और वो मन-प्राण से इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। पहाड़ के ऐसे ही सपूतों में से एक हैं आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए हमेशा कड़े और सही फैसले लिए। दुश्मन देशों से देश को बचाने के लिए वो लगातार प्रयासरत हैं। उनके खौफ से तो पाकिस्तान भी डरता है। हाल ही में करगिल विजय के 20 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान अब कभी भी करगिल जैसी घटना को दोहराने की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले ही परिणाम भुगत चुका है। इसलिए अब वो कभी भी करगिल जैसी घुसपैठ की कोशिश नहीं करेगा। आर्मी चीफ ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसकी हम निगरानी नहीं कर रहे हैं। पाकिस्तान को सबक मिल चुका है, आने वाले कई सालों में भी पाकिस्तान किसी तरह की घुसपैठ की कोशिश नहीं कर सकता। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में हुआ। आगे देखिए जनरल ने क्या कहा।