Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में पर्यटन को पंख लगने वाले हैं। देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना के बाद अब रानीबाग-हनुमानगढ़ नैनीताल को भी रोपवे से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। दोनों रोपवे बनने के बाद मसूरी और नैनीताल को लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव से निजात मिलेगी। पर्यटक भी हवा से बाते करते हुए प्रकृति के खूबसूरत नजारों का दीदार कर सकेंगे। देहरादून-मसूरी के बीच रोपवे सेवा शुरू होने के बाद पर्यटक देहरादून से महज 10 से 12 मिनट में मसूरी पहुंच जाएंगे। 35 किलोमीटर की ये दूरी तय करने में घंटे नहीं, कुछ मिनट ही लगेंगे। दून-मसूरी रोपवे परियोजना का शिलान्यास इसी साल मार्च में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था। गढ़वाल मंडल में इस शानदार योजना की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही कुमाऊं की सरोवर नगरी नैनीताल को भी रोपवे सेवा के जरिए रानीबाग से जोड़ा जाएगा। रानीबाग-हनुमानगढ़ी नैनीताल के बीच 11 किलोमीटर की दूरी वाली रोपवे सेवा शुरू होगी। ये दोनों प्रोजेक्ट सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं और सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।