Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: देवभूमि की भोली-भाली महिलाएं नशे के सौदागरों के निशाने पर हैं। नशे का कारोबार करने वाले लोग इन महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। पहाड़ में महिलाओं के जरिए नशे के सामान की तस्करी कराई जा रही है। एक वक्त था जब नशे के लिए केवल पंजाब बदनाम था, पर अब ये कलंक उत्तराखंड के माथे पर भी लग गया है। ये हमारे लिए खतरे की घंटी है। यहां के युवकों के साथ ही युवतियां भी नशे के आगोश में है। स्मैक के सेवन से लेकर इसकी तस्करी तक में महिलाएं-युवतियां लिप्त मिल रही हैं।इस तरह के मामले कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर का है, जहां पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में एक महिला को पकड़ा है। पुलिस को उसके पास से 30 ग्राम स्मैक मिली। बरामद स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान चल रहा है। अभियान के तहत पुलिस उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो स्मैक की तस्करी में लिप्त हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को पकड़ा।