Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: एक बड़ी खबर इंडियन क्रिकेटर एमएस धोनी को लेकर आ रही है। ये तो सबको पता ही है कि एमएस धोनी को वेस्टइंडीज के दौरे से छुट्टी दी गई है। पर इस छुट्टी में वो क्या करने वाले हैं, इसका खुलासा अब हो गया है। विकेटकीपर एमएस धोनी अगले कुछ दिन आर्मी के साथ ट्रेनिंग ले सकते हैं। आर्मी के साथ उनका ट्रेनिंग प्रोग्राम फिक्स हो गया है। आर्मी चीफ बिपिन रावत की तरफ से धोनी को ट्रेनिंग की मंजूरी मिल गई है। अब धोनी को ट्रेनिंग के लिए जम्मू-कश्मीर के सियाचिन बॉर्डर भेजा जा सकता है। विकेटकीपर एमएस धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे से छुट्टी ली थी। इस छुट्टी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। यहां तक की उनके क्रिकेट से सन्यास की खबरों को लेकर भी बातें हुईं। तब भी कहा गया था कि धोनी क्रिकेट छोड़ने के बाद आर्मी ज्वाइन कर सकते हैं। फिलहाल जैसी खबरें मिल रही हैं उसके अनुसार धोनी को सेना के साथ ट्रेनिंग की मंजूरी मिल गई है। खुद आर्मी चीफ ने उन्हें इंडियन आर्मी के साथ ट्रेनिंग की मंजूरी दी है।