Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: वास्तव में उत्तराखंड पुलिस में कुछ वर्दीवाले ऐसे भी हैं, जिनके काम की तारीफ हर जगह होती है। अच्छे कामों की हर जगह तारीफ होनी चाहिए और राज्य समीक्षा की भी ये ही कोशिश रहती है कि ऐसी कहानियों को आपके बीच ला सकें। आज हर उत्तराखंड को गर्व उत्तराखंड पुलिस पर होगा। इसकी वजह है एक मां...जो अपने पति के साथ उत्तराखंड में कांवड यात्रा के लिए आई थी। महिला श्यामपुर चंडीपुल पर काफी कराह रही थी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस बारे में पूछा तो बताया गया महिला के पति ने बताया कि पत्नी गर्भवती है। महिला बहुत कराह रही थी इसलिए बिना समय गंवाएं और एम्बुलेंस का इंतजार किए तुरन्त महिला को श्यामपुर थाने की सरकारी गाड़ी की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। लेकिन रास्ते मे ही महिला का दर्द बढ़ गया। गाड़ी में ही महिला का प्रसव हो गया। इसके बाद पुलिस ने् महिला और नवजात शिशु को अस्पताल भर्ती कराया। खुशी की बात ये है कि जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं। उत्तराखंड पुलिस के इन होनहारों की सूझबूझ से महिला और उसके नवजात शिशु का जीवन बचाया गया। आप समझ सकते हैं कि इस मामले में अगर थोड़ी भी देर होती तो महिला व उसके नवजात शिशु के जीवन को खतरा हो सकता था।,महिला और उसके पति को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई और उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के मानवतापूर्ण काम की दिल खोलकर तारीफ की।
#हरिद्वार_पुलिस_का_मानवीय_चेहरा
श्यामपुर चंडीपुल पर नमामि गंगे घाट के पास एक महिला अपने पति के साथ जनपद बदायू से कावड़...
Posted by Haridwar Police on Sunday, July 28, 2019