देवभूमि में महिला कांवड़िया को मिला ‘भोले’ का आशीर्वाद, पुलिस वैन में पैदा हुआ नन्हा 'शिव'कांत

हरिद्वार में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला के लिए पुलिस ने जो किया, वो देख आप भी खाकी की तारीफ करने लगेंगे।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड पुलिस: haridwar women delivery in police van
Image: haridwar women delivery in police van

हरिद्वार: खाकी में भी इंसान बसते हैं और जब इंसानियत की कहानियां हमारे बीच पहुंचती हैं तो खाकी पर भरोसा और पक्का हो जाता है। एक ऐसी ही दिल छूने वाली खबर आई तीर्थनगरी हरिद्वार से, जहां प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला कांवड़ यात्री ने पुलिस की गाड़ी में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने भी अपनी जिम्मेदार अच्छी तरह निभाई और महिला और उसके बच्चे को सकुशल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की गाड़ी में जन्म लेने वाले इस बच्चे को उसके माता-पिता ने शिवकांत नाम दिया है। दोनों खुश हैं और पुलिस को धन्यवाद देते नहीं थक रहे। बंदायू के रहने वाले रघुवीर और गुड़िया कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आए थे। दंपति की पहले से दो बेटियां हैं, इस बार वो बेटे की कामना के साथ गंगाजल लेने हरिद्वार आए थे। दोनों हरिद्वार से कांवड़ लेकर जा रहे थे, लेकिन जैसे ही वो नमामी गंगे घाट पहुंचे गुड़िया को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वो दर्द से तड़पने लगी।

यह भी पढें - देहरादून: बाप के सिर पर सवार हुई सनक, इस वजह से अपने दो बच्चों को मार डाला
महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां तैनात एसआई कर्मवीर ने तुरंत पुलिस की गाड़ी बुलाई और महिला को हॉस्पिटल ले जाने लगे। पर क्योंकि कांवड़ मेले की वजह से इस समय हरिद्वार में बहुत भीड़ है, इसीलिए गाड़ी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी और गुड़िया ने गाड़ी में ही बच्चे को जन्म दे दिया। राहत वाली बात ये है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बेटे के जन्म को रघुवीर और गुड़िया भगवान शिव का आशीर्वाद मान रहे हैं। दोनों ने बच्चे का नाम शिवकांत रखा। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद भी दिया। वहीं हरिद्वार के कप्तान जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि ये हमारा कर्तव्य है। पुलिस जनता की सेवा के लिए ही है। ऐसे में अगर कोई पुलिस के काम की तारीफ करता है तो अच्छा लगता है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी को लेकर सजग है और अपना कर्तव्य अच्छी तरह निभा रही है।