उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त.. देहरादून में आज सभी स्कूलों की छुट्टी

दून में आज सभी स्कूलों की छुट्टी है, मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए डीएम ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
देहरादून: school holiday in dehradun due to rain
Image: school holiday in dehradun due to rain

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से कोहराम मचा है। कई जगह सड़कें बंद हैं। सड़कों पर मलबा जमा है। यात्री ट्रैफिक जाम में फंसे हैं। पहाड़ों में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। भूस्खलन की वजह से कई जगह सड़कें ढह गई। गांवों तक जरूरी सामान नहीं पहुंच रहा। राजधानी देहरादून में भी लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के कहर को देखते हुए प्रशासन ने आज जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में छुट्टी घोषित कर दी है।
school holiday in dehradun due to rain
मंगलवार को डीएम सी रविशंकर ने 7 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश जारी किए। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के बाद दून में सभी स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग ने देहरादून में अगले 24 घंटें में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इस वक्त भी दून में बारिश हो रही है। सड़कों पर बारिश का पानी जमा है, जिस वजह से वाहन चालक परेशान हैं। लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग की चेतावनी जारी होने के बाद डीएम ने 7 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। आज आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ कक्षा एक से लेकर 12 तक संचालित होने वाले सभी स्कूल बंद हैं। सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों की छुट्टी रही। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। खासतौर पर अगले 24 घंटे देहरादून के लिए मुश्किल भरे रह सकते हैं। हमारी भी आपसे अपील है कि सतर्क रहें, खुद का और अपनों का ध्यान रखें।