Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: उत्तराखंड के एक और लाल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से हो रही भारी गोलाबारी में उत्तराखंड के रहने वाले जवान संदीप थापा शहीद हो गए। शहीद संदीप थापा का परिवार देहरादून में रहता है। जब से बेटे की शहादत की खबर घर पहुंची है, घरवाले रो-रोकर बेसुध हो गए हैं। पत्नी भी सदमे में है। शहीद का साढ़े तीन साल का बेटा अब भी अपने पिता के लौटने का इंतजार कर रहा है। दून में मातम पसरा है। संदीप थापा जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में तैनात थे। वो सेना में लांसनायक थे। आज सुबह साढ़े छह बजे पाकिस्तानी सेना ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही थी।