Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: एक तरफ बारिश ने उत्तराखंड में कोहराम मचाया हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रहे सड़क हादसों में हर दिन बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। सड़क हादसों का सबसे दुखद पहलू ये है कि इनमें मरने वाले ज्यादातर युवा होते हैं। रफ्तार के जुनून में युवा ना तो खुद के बारे में सोचते हैं और ना ही अपने परिवार के बारे में...बाइक चलाते वक्त युवा हेलमेट भी नहीं पहनते, यही लापरवाही जानलेवा साबित होती है। सितारगंज के रहने वाले 22 साल के नरेश को भी इसी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा। दो बाइकों की जबर्दस्त भिड़ंत में नरेश नाम के युवक की मौत हो गई। नरेश वेल्डर था। हादसे में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिस बाइक के साथ भिड़ंत हुई है, उसे चलाने वाला युवक भी गंभीर रूप से घायल है। हादसा अमरिया रोड पर पिपलिया नाथू गुरुद्वारा के पास हुआ। जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।