उत्तराखंड में है देश का नंबर-1 सैनिक स्कूल, यहां शुरू होने वाले हैं एडमिशन..जल्दी कीजिए

देश को छह सौ से ज्यादा सैन्य अफसर देने वाले सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है, यहां देखें पूरी डिटेल
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Admission process started in Sainik school ghodakhal
Image: Admission process started in Sainik school ghodakhal

नैनीताल: उत्तराखंड के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन सैनिक स्कूल में कराना चाहते हैं तो तैयारी कर लीजिए। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा अगले साल 5 जनवरी को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए कहां-कहां केंद्र बनाए गए हैं। ये भी जान लीजिए, उत्तराखंड में अल्मोड़ा, देहरादून, कोटद्वार, हल्द्वानी, घोड़ाखाल, पिथौरागढ़, रुड़की, रुद्रपुर और श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वो बच्चे एडमिशन ले सकेंगे, जो कक्षा पांच पास कर चुके हैं, और कक्षा छह में एडमिशन लेना चाहते हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा छह में कुल 65 सीटें हैं। सैनिक स्कूल में छात्रों के साथ ही छात्राएं भी एडमिशन ले सकती हैं। छात्राओं के पास सैनिक स्कूल चिंगचिप में एडमिशन लेने का ऑप्शन है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 67 परसेंट सीटें उत्तराखंड के स्थायी निवासियों के लिए आरक्षित हैं। यानि यहां के बच्चों के लिए सैनिक स्कूल में दाखिले के ज्यादा मौके हैं। बाकि 33 परसेंट सीटों पर दूसरे राज्यों और संघशासित प्रदेशों के छात्र एडमिशन ले सकते हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड: बेटे को बचाने की कोशिश में गई मां की जान, बेटे की आंखों के सामने तोड़ा दम
एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरना होगा। सैनिकस स्कूल सोसाइटी की वेबसाइट sainikschooladmission.in पर फार्म उपलब्ध हैं। प्रवेश पत्र भी इसी वेबसाइट से मिलेगा। दो दिसंबर से आवेदक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा छह में एडमिशन के लिए आवेदक की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2010 के बीच होनी चाहिए। कक्षा नौ में भी 20 सीटें खाली हैं। कक्षा 9 में एडमिशन के लिए आवेदक का जन्म 1 अप्रैल 2005 से 31 मार्च 2007 के बीच हुआ हो। उसका 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल देश के नंबर 1 आर्मी स्कूलों में से एक है। ये स्कूल देश को 600 से ज्यादा आर्मी अफसर दे चुका है। यही नहीं सैनिक स्कूल से निकले छात्र वैज्ञानिक, आईएएस अफसर बन समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।