Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में सरकारी दफ्तरों का गजब हाल है। दूर-दराज से आए गांव वालों के काम करने के लिए कर्मचारियों के पास वक्त नहीं है, काम ना करने के लिए सैकड़ों बहाने हैं, लेकिन इन्हें खेलने-दोस्तों संग मटरगश्ती करने के लिए आराम से वक्त मिल जाता है। चमोली के थराली में जिला पंचायत का वाहन चालक और एनसीसी के कर्मचारी दफ्तर में बैठकर कैरम खेल रहे थे। खेल चल ही रहा था कि तभी डीएम स्वाति एस भदौरिया वहां पहुंच गईं। ड्यूटी के वक्त कैरम खेल रहे कर्मचारियों की अनुशासनहीनता देख वो भड़क गईं। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारियों को साफ कहा कि ये सब नहीं चलेगा। आफिस टाइम में कर्मचारियों का काम छोड़कर खेल में व्यस्त हो जाना सही नहीं है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए। घटना बुधवार की है। डीएम चमोली और प्रशासक जिला पंचायत स्वाति एस भदौरिया जिला पंचायत दफ्तर का निरीक्षण करने आईं थीं। इसी दौरान एनसीसी को किराए पर दिए गए कक्ष में कर्मचारी ड्यूटी के वक्त कैरम खेलते मिले।