Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: साल 2016 में उत्तराखंड की सियासत में घमासान मच गया था। एक स्टिंग के घेरे में सीेम हरीश रावत आ गए थे और उसके बाद सत्ता ही पलट गई थी। अब इस स्टिंग सीडी मामले में हरीश रावत के खिलाफ CBI ने हाई कोर्ट में जांच रिपोर्ट दाखिल कर दी है। खबर है कि इस केस की अगली सुनवाई 20 सितंबर को होनी है। आपको बता दें कि उस दौरान हरीश रावत को कथित स्टिंग की सीडी में सौदेबाजी की बात करते हुए दिखाया गया था। हरीश रावत ने स्टिंग में अपनी आवाज होने की बात मानी थी लेकिन ये भी कहा था कि वीडियो का सिर्फ एक ही हिस्सा दिखाया जा रहा है। ये ही हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विधायकों की सौदेबाजी के स्टिंग की अब सीबीआई जांच हो रही है, तो पूर्व सीएम हरीश रावत इसे अपने राजनीतिक करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण घड़ी करार दिया है। मीडिया में इसकी खबरें आने पर हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी। आगे पढ़िए