उत्तराखंड: दहेज के लिए निर्दयी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा, गर्भ में हुई शिशु की मौत

उत्तराखंड में विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, पढ़ें पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: uttarakhand kashipur case
Image: uttarakhand kashipur case

उधमसिंह नगर: दहेजलोभियों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम कानून बने हैं, पर दहेज मांगने वालों में इन कानूनों का खौफ नहीं है। दहेज के लिए बेटियां सताई जा रही हैं, प्रताड़ित की जा रही हैं। दहेज के लिए दरिंदगी का ऐसा ही मामला काशीपुर में सामने आया है। जहां दहेज के लिए पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को इस कदर पीटा, कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। प्रसव होने पर महिला ने मरी हुई बच्ची को जन्म दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। साथ ही अपने लिए सुरक्षा भी मांगी है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी शादी 5 मई 2017 को रामपुर में रहने वाले युवक से हुई थी। युवती काशीपुर की कुमाऊं कॉलोनी की रहने वाली है। शिकायत में उसने बताया कि शादी के वक्त पिता ने दहेज में हर जरूरत का सामान दिया था।

यह भी पढें - उत्तराखंड पुलिस के दरोगा की दबंगई, वर्दी के बटन खोलकर महिला को धमकाया..देखिए वीडियो
युवक को मोटरसाइकिल, एसी, एक लाख रुपये और एक प्लाट भी दिया। पर पति और उसके परिवार का लालच बढ़ता गया। शादी के कुछ महीने बाद पति, सास-ससुर, जेठ-देवर और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वो उससे दहेज में 2 लाख रुपये लाने और प्लाट पर मकान बनाकर देने की मांग करने लगे। उसे मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 5 सितंबर को जब पीड़ित ने मांगें पूरी करने से साफ इनकार कर दिया तो पति और ससुरालवालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित उस वक्त प्रेग्नेंट थी। पर ससुराल वालों को उसकी हालत पर तरस नहीं आया। उन्होंने कहा कि बिना दहेज लाए घर मत लौटना। वरना वो उसे जान से मार देंगे। मारपीट के दौरान गर्भ में चोट लगने की वजह से पीड़ित बीमार रहने लगी। प्रसव के दौरान उसे मरी हुई बेटी पैदा हुई। पीड़ित की भी जान पर बन आई थी, पर डॉक्टरों ने उसे बचा लिया। पीड़ित का आरोप है कि इतना कुछ होने के बाद भी ससुरालवाले दहेज की रट लगाए हुए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसके पति के मोहल्ले की ही नाबालिग लड़की के साथ अवैध संबंध हैं। कुछ दिन पहले वो नाबालिग को अपने साथ भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। 15 अगस्त को आरोपियों ने मायके आकर उसके साथ दोबारा मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।