पहाड़ में नरभक्षी गुलदार ने महिला को मार डाला..सदमे में पति बेहोश, अस्पताल में मचा बवाल

पिथौरागढ़ में मेले से लौट रही महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया, ग्रामीणों ने नरभक्षी गुलदार को पकड़ने की मांग की..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Leopard killed woman: Leopard attack woman in pithoragarh
Image: Leopard attack woman in pithoragarh

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आदमखोर गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। गुलदार लोगों पर हमला कर रहे हैं, उनकी जान ले रहे हैं। पिथौरागढ़ में भी ऐसा ही हुआ है, जहां मोस्टामानू मेले से लौट रही महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। महिला की मौत के बाद उसके पति को इस कदर सदमा लगा कि उसने खुद को घायल कर लिया। घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में नरभक्षी गुलदार पहले भी एक बच्चे पर हमला कर चुका है। वो वन विभाग से नरभक्षी गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग सुन नहीं रहा। नरभक्षी गुलदार को पकड़ लिया जाता तो आज गांव की महिला को जान ना गंवानी पड़ती। मृतका का नाम किरन देवी है। वो पपदेव गांव की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें - देहरादून के कामना हत्याकांड का में बड़ा खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
मंगलवार देर शाम किरन मोस्टामानू मेले से घर वापस लौट रही थी। इसी बीच गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। हमले में किरन की मौत हो गई। जैसे ही किरन की मौत की खबर उसके पति को मिली वो सन्न रह गए। पत्नी की मौत से आहत पति ने खुद को घायल कर लिया। ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई, ग्रामीण अस्पताल में हंगामा करते रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को पकड़ने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने को कहा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर नरभक्षी गुलदार को पकड़ा नहीं गया तो वो उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी वन विभाग और प्रशासन की होगी।