Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में दहेज के लिए पत्नी को बेहरमी से मारने वाले हत्यारे पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी सचिन मिश्रा की पूरी जिंदगी अब जेल में बीतेगी। कोर्ट ने उस पर डेढ़ लाख का आर्थिक दंड भी लगाया है। मामला 2011 का है। मूलरूप से बंदायू के रहने वाले सचिन की शादी कमलेश उर्फ कनक से हुई थी। शादी के बाद से ही सचिन उसे दहेज के लिए तंग करने लगा। पति के जुल्म बढ़ने लगे, पर कमलेश चुप रहकर सब कुछ सहती रही। इसी बीच सचिन ने पत्नी को रास्ते से हटाने की प्लानिंग शुरू कर दी। शातिर सचिन मिश्रा ने अपनी पत्नी कमलेश से घूमने चलने को कहा। कमलेश को लगा कि शायद पति को उस पर रहम आने लगा है, पर सचिन के इरादे तो कुछ और ही थे। 8 अक्टूबर 2011 को वो कमलेश को घुमाने के बहाने गंगोत्री-यमुनोत्री लेकर गया। 13 अक्टूबर 2011 को वो उसे मसूरी लाया और गन हिल के पीछे एक पहाड़ी से पत्नी कमलेश को धक्का दे दिया। पहाड़ी से गिरने के बाद भी जब कमलेश बच गई तो सचिन ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए, कमलेश को पत्थर से कुचलकर मार डाला।