पहाड़ में चलती बाइक पर झपटा गुलदार, इलाके में दहशत का माहौल

ढौरा गांव का रहने वाला हरीश सिजवाली अपनी बाइक से अल्मोड़ा जा रहा था, इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Leopard attack almora: Leopard attack on a bike rider in almora
Image: Leopard attack on a bike rider in almora

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जंगल घट रहे हैं, जिस वजह से जंगल में रहने वाले जानवर आबादी वाले इलाकों में आने लगे हैं। ये इंसानों पर हमला करते हैं, मवेशियों को मार डालते हैं। गुलदार के हमले में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला अल्मोड़ा का है, जहां बाइक सवार युवक पर गुलदार झटप पड़ा। हमले में बाइक सवार घायल हो गया, उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना बख गांव के पास की है। ढौरा गांव का रहने वाला हरीश सिजवाली अपनी बाइक से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा था। विश्वनाथ रोड पर बाइक अपनी रफ्तार से चली जा रही थी, पर आगे जाकर हरीश के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, 3 बच्चे वाले उम्मीदवार भी लड़ेंगे चुनाव
जैसे ही बाइक बख गांव के पास पहुंची, घात लगाए बैठे गुलदार ने हरीश पर झपट्टा मार दिया। हरीश बाइक से गिर पड़े। पर उन्होंने हिम्मत से काम लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण और दूसरे वाहन चालक मौके पर पहुंचे और किसी तरह हरीश की जान बचाई। लोगों की चीख-पुकार सुन गुलदार वहां से भाग गया। हरीश खुशकिस्मत थे, जो उनकी जान बच गई। हां, बाइक रपटने से उन्हें चोट जरूर आई है। वन विभाग ने उन्हें मुआवजे के तौर पर 5 हजार रुपये की धनराशि दी है। वन अधिकारियों ने गांव में जाकर एक बैठक भी की, जिसमें लोगों को गुलदार से बचने के तरीके बताए गए। गांव वालों से कहा गया कि वो घरों के आस-पास झाड़ियों का लगातार कटान करते रहें। घटना के बाद गांववाले डरे हुए हैं। अंधेरा होने से पहले ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग भी की।