उत्तराखंड में 40 छात्रों से भरी बस हुई हाईजैक, प्रिंसिपल पर चाकू से हमला

स्कूल बस पर कब्जा करने वाला युवक पहले स्कूल में ड्राइवर हुआ करता था, फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
graphic public school: Man took over graphic public school bus in roorkee
Image: Man took over graphic public school bus in roorkee

रुड़की: रुड़की में छात्रों को स्कूल छोड़ने जा रहे स्कूल बस ड्राइवर पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पहले ड्राइवर को मारा-पीटा और फिर उसे धक्का देकर बस से बाहर निकाल दिया। बाद में आरोपी स्कूली छात्रों से भरी बस को लेकर उनके स्कूल पहुंच गया और वहां बस खड़ी कर दी, जिस वक्त ये घटना हुई, उस वक्त बस में 40 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि युवक स्कूल बस को कहीं और नहीं ले गया। आरोपी ने स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफकर्मियों पर भी चाकू से हमले की कोशिश की। बाद में पुलिस बुलाई गई, तब कहीं जाकर युवक को पकड़ा जा सका। स्कूल प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है। घटना भगवानपुर शेरपुर गांव की है। शनिवार को ग्राफिक पब्लिक स्कूल, चुड़ियाला की बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस गडोला गांव के पास पहुंची, संदीप नाम का युवक चाकू लेकर बस मे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भाई ने बहन के साथ कार में की हैवानियत, ससुराल छोड़ने के बहाने शर्मनाक हरकत
उसने मारपीट कर ड्राइवर को बस से बाहर फेंक दिया। ये देख स्कूली बच्चे बुरी तरह डर गए। बाद में आरोपी ने बस को दौड़ा दिया और स्कूल बस लेकर सीधे स्कूल पहुंच गया। जहां उसने शिक्षकों और प्रिंसिपल पर हमले की कोशिश की। स्कूल में भगदड़ मच गई। बच्चे रोते-चिल्लाते इधर-उधर दौड़ने लगे। इतने में पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। चश्मदीदों ने बताया कि युवक बस को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था, बस में बैठे बच्चे रो रहे थे, इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था। बच्चों की जान खतरे में थी। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप पहले स्कूल की बस चलाता था, कुछ दिन पहले उसे काम से हटा दिया गया, तब से वो खुन्नस खाए हुए थे और बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।